Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हेट स्पीच मामले में आज जमानत पर रिहा होंगे यति नरसिंहानंद


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार हुए यति नरसिंहानंद को जमानत मिल गई है। उत्तर प्रदेश में शक्तिशाली डासना देवी मंदिर के प्रमुख यति नरसिंहानंद को मुस्लिम महिलाओं पर उनकी कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी के लिए दर्ज एक मामले में जमानत दे दी है। जिसमें संभावना है कि आज बुधवार को वह जेल से रिहा हो जाएंगे। 

जमानत पर बाहर आएंगे यति नरसिंहानंद-

यति नरसिंहानंद को उत्तराखंड पुलिस  ने 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने हरिद्वार में अपने भाषण में अभद्र टिप्पणी की थी। हरिद्वार में आयोजित एक धार्मिक सभा या ‘धर्म संसद’ में कई हिंदू पुजारियों ने कथित तौर पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिए थे। घटना के बाद सोशल मीडिया पर अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले भड़काऊ भाषणों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यति नरसिंहानंद पिछले महीने प्रयागराज में ब्रह्मा ऋषि आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित धर्म संसद में हरिद्वार हेट स्पीच केस में गिरफ्तार किए गए थे। जो आज जमानत पर जेल से रिहा हो जाएंगे।

Exit mobile version