Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा, सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड: उत्तराखंड के दो नन्हे पर्वतारोहियों ने बेहद कम उम्र में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।

किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के 9 वर्षीय मास्टर रियांश पंत और नैनीताल की 10 वर्षीय प्रिशा रावत ने तंजानिया स्थित 5,895 मीटर (19,341 फीट) ऊंची माउंट किलिमंजारो चोटी पर सफलता का परचम लहराया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में दोनों बाल पर्वतारोहियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी को फतह करना बच्चों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और असाधारण मानसिक मजबूती को दर्शाता है।

Exit mobile version