Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवक द्वारा नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभू बिहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री 26 सितंबर 2023 को स्कूल जाने के लिए कह कर घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में कचनालगाजी निवासी अजीत पुत्र बलदेव सिंह उसे बहला फुसला अपने साथ कहीं ले गया है। उसकी पुत्री को भगाने में अजीत की मौसी राजवीर कौर भी शामिल है। 28 सितंबर 2023 को शाम करीब 03.30 बजे वह उसके घर आकर बोली कि मैं तेरी लड़की को ला दूंगी, लेकिन तुम लोग कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करोगे। परन्तु अभी तक वह उसकी पुत्री को नहीं लायी। अब कह रही है कि तुम अपनी पुत्री की शादी अजीत से करा दो और दहेज में 2 प्लॉट व नकद पैसे दे दो। उसकी शादी नानकमत्ता के गुरुद्वारे में करा देगें। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी।

मुकदमा दर्ज

जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अजीत व राजवीर कौर के खिलाफ धारा 363, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version