Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन की छत पर चढ़कर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जहाँ एक युवक ने अचानक हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन की छत पर चढ़कर बिजली के तार को पकड़कर आत्महत्या की कोशिश की। यह मामला मंगलवार की रात का है।

यह है पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस को हर्रावाला रेलवे स्टेशन क्रास करने के बाद मियांवाला के नजदीक किसी ने चेन खींच दी, जिससे इसकी रफ़्तार धीमी हो गयी। तभी कोई युवक अचानक एक्सप्रेस के इंजन की छत पर चढ़ गया और बिजली के तार को पकड़कर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। जिसमें युवक 30 प्रतिशत झुलस गया। वही स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को इंजन से उताकर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version