Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवक ने पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त की

ऋषिकेश के ढालवाला क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने वाले टिहरी के युवक ने पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा गया पंखे से लटका शव

युवक की पहचान राजमोहन (23) पुत्र महादेव प्रसाद डंगवाल निवासी ग्राम अखोड़ी थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक ढालवाला में उसकी मौसी के बेटे के साथ रहता था। गुरुवार को राजमोहन कमरे में अकेला था। दोपहर में जब उसकी मौसी का बेटा कमरे में आया तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उसने और भवन स्वामी ने रोशनदान से कमरे के अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। कमरे में राजमोहन का शव पंख से लटका था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक के पिता महादेव प्रसाद डंगवाल को भी घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Exit mobile version