Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी में लटका मिला युवक, हत्या की आशंका


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक का शव आम के बाग में एक पेड़ से लटका मिला।

संदिग्ध हालत में मिला शव-

जानकारी के अनुसार सोमवार को रामनगर रोड स्थित सोना डेरी फार्म के पास आम के बाग में एक पेड़ से युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। युवक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। जिस पर पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या हुई है। शव की शिनाख्त बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र के अल्ली खां निवासी तैयब पुत्र अशफाक के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार युवक राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version