Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यूथ आइकॉन इन यूनिफॉर्म — प्रह्लाद मीणा व प्रीति प्रियदर्शिनी DIG

उत्तराखण्ड पुलिस के लिए यह दिन गौरवपूर्ण रहा, जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं व महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा आयोजित पिपिंग सेरेमनी में उत्तराखण्ड कैडर के वरिष्ठ अधिकारी प्रह्लाद नारायण मीणा, IPS को पदोन्नति के बैच पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनकी पत्नी व आईपीएस प्रीति प्रियदर्शिनी जो वर्तमान में आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर कमांडेंट के रूप में सेवाएं दे रही हैं, उनका भी पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक में पदोन्नति होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी गई।

🔹 वर्तमान तैनाती

▪️ IPS प्रह्लाद नारायण मीणा — सतर्कता मुख्यालय, उत्तराखण्ड
▪️IPS प्रीति प्रियदर्शिनी — ITBP में कमांडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

महत्वपूर्ण उपलब्धियां

वर्ष 2012 में सिविल सेवा परीक्षा में चयन के उपरांत दोनों अधिकारियों को उत्तराखण्ड कैडर आवंटित हुआ। अपने सेवाकाल के दौरान दोनों IPS अधिकारियों ने उत्कृष्ट नेतृत्व, साहस और प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं।

IPS प्रह्लाद नारायण मीणा की प्रमुख उपलब्धियां

▪️ रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जैसे संवेदनशील जनपदों में पुलिस कप्तान के रूप में सफल कार्यकाल
▪️ वर्ष 2018 में लेह-लद्दाख (चीन-भारत सीमा)* पर ITBP के साथ पुलिस सल्यूट ड्यूटी
▪️ रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा एवं माननीय प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था का कुशल संचालन
▪️ वर्ष 2019 में कैलास मानसरोवर यात्रा के लाइजनिंग ऑफिसर
▪️ भारतीय वायुसेना के साथ साहसिक अभ्यास के दौरान 5000 फीट की ऊंचाई से 5 पैरा जम्प,
➡️ उत्तराखण्ड के पहले IPS अधिकारी बने जिन्होंने पैरा जम्पर का खिताब प्राप्त किया।
▪️ PM Security Course पूर्ण
▪️ मुख्यमंत्री सुशासन पुरस्कार सहित अनेक सम्मानों से अलंकृत

IPS प्रीति प्रियदर्शिनी की उल्लेखनीय उपलब्धियां

▪️ जनपद चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ की एसपी तथा नैनीताल की एसएसपी के रूप में उत्कृष्ट कार्य
▪️ SP Vigilance एवं SP Intelligence के रूप में प्रभावी भूमिका
▪️ 31वीं वाहिनी PAC, रुद्रपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात रहीं
▪️ वर्ष 2017 में मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
▪️ वर्ष 2022 में मा0 राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक
▪️ वर्ष 2021 में एसएसपी नैनीताल रहते हुए देश के टॉप-50 पुलिस कप्तानों में शामिल हैं।

Exit mobile version