Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पेड़ की चपेट में आने से घायल हुए युवक की मौत, एक घायल


उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पेड़ की चपेट आए युवक की मौत हो गयी है।

युवक की मौत-

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को रामपुर रोड स्थित सरकारी जमीन पर सेमल का पेड़ काटा गया था। इस दौरान पेड़ कटने के दौरान खेड़ा, वार्ड नंबर 18 निवासी 25 वर्षीय नासिर पुत्र शकील और फरमान घायल हो गए थे। जिस पर घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नासिर की हालत गंभीर देख स्वजन उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वही दूसरे युवक की हालत गंभीर है। वही पेड़ काट रहे अन्य लोग फरार हो गए थे। पुलिस जांच कर रही है।

जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।

Exit mobile version