Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दरोगा की बेटी की हत्या कर चीला नहर में कूदा था युवक, एसडीआरएफ ने 05 दिन बाद बरामद किया शव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में कुछ दिनों पहले एक युवक ने एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी थी और खुद नहर में कूदकर जान दे दी थी। युवती की पहचान दरोगा की बेटी के रूप में हुई थी।

बरामद हुआ युवक का शव

इस मामले में जरूरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिसके बाद अब चीला नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव एसडीआरएफ ने चीला बैराज से बरामद कर लिया है। घटना के पांच दिन युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान शैलेंद्र भट्ट निवासी भद्रास्यूं पुजारगांव चंद्रबदनी हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल वर्तमान निवासी बसंत कालोनी, श्यामपुर के रूप में हुई थी।

कुछ दिनों पहले युवती की हत्या की थी

दरअसल सोमवार को हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर तीन पानी पुलिया के पास जंगल में युवती की लाश मिली। धारदार हथियार से युवती का गला रेता गया था। मृतक युवती की पहचान 20 बीघा बापू ग्राम ऋषिकेश निवासी आरती उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। युवती के पिता शिव प्रसाद डबराल देहरादून जिले के शहर कोतवाली में उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं।

Exit mobile version