Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्कूल के पास से युवकों ने छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया

रूड़की: चार युवकों ने स्कूल के पास से दसवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में से तीन आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

फोन‌ की लोकेशन ट्रेस कर युवती को ढूंढने में मिली सफलता

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय दसवीं की छात्रा बुधवार को स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने स्कूल और आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत स्कूल पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही छात्रा के साथ रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों से पुछताछ की। पूछताछ में एक बच्ची ने बताया कि खंजरपुर निवासी एक युवक की बाइक पर उसे जाते देखा था। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसके मोबाइल फोन से लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वह सहारनपुर में है। पुलिस टीम ने सहारनपुर पहुंचकर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

पुलिस ने मौके से तीन आरोपी आसिफ, आरिफ और कन्हैया को गिरफ्तार किया साथ ही एक आरोपी असद खान फरार बताया जा रहा है। पुलिस तीनों आरोपियों को रूड़की ले आई। छात्रा ने बताया कि आरोपी असद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो के तहत साथ ही मुख्य आरोपी असद खान पर दुष्कर्म की लगाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसिफ, आरिफ और कन्हैया को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version