Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवक ने छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाज़ुक

हरिद्वार: मंगलौर के एक गांव से छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

मंगलौर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ही गांव निवासी युवक अभिषेक ने उसकी छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्ची फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Exit mobile version