Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवा हो जाए तैयार, जल्द आएगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती शुरू होगी।

आयोग को मिले इतने भर्ती के प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सितंबर माह के पहले हफ्ते से बंपर पदों पर भर्तियो का आयोजन करेगा। जिसमें आयोग को 11 विभागों के 3900 से ज्यादा से भर्ती के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इसमें आयोग को पुलिस, फारेस्ट, कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, तकनीकी स्टाफ समेत 11 से ज्यादा विभागों में रिक्त पदों की भर्तियों के प्रस्ताव मिल चुके हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर के पहले हफ्ते तक पुलिस कांस्टेबलों के 2000 पदों की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड व फारेस्टर के 850, सींचपाल के 1000, कनिष्ठ सहायक और तकनीकी स्टाफ के 500 समेत अन्य विभागों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी होगी।

Exit mobile version