Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवा हो जाए तैयार, जल्द सहकारी बैंकों में 177 पदों पर शुरू होगी भर्ती, यह पद शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बैंक की तैयारी कर रहे युवा तैयार हो जाए।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द प्रदेश के सहकारी बैंकों में भारत सरकार के उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से 177 पदों पर भर्ती होने जा रही है। जिसमे सहकारी बैंकों एवं राज्य सहकारी बैंकों के वर्ग-1, 2 एवं 3 के कुल रिक्त 177 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। जिसमें वर्ग-1 के अंतर्गत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के 8 पद, वर्ग-2 में कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के 65 पद और वर्ग-3 के तहत लिपिक/कैशियर के 104 पद शामिल हैं।

सहकारिता मंत्री ने भर्ती प्रस्ताव को दी मंजूरी

इस संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस भर्ती प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब जल्द इतने पदों पर भर्ती की जाएगी।

Exit mobile version