Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं को मिलेगा लाभ, अल्मोड़ा जिले में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकार खास पहल शुरू कर रही है। इसके तहत सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। बीते दिनों विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सरकार की ओर से अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत वर्तमान में सिर्फ एक सेंटर है। यह सेंटर वर्ष 2023 से देहरादून में संचालित है। जिसके बाद अब अल्मोड़ा में सेंटर खुलने के बाद इस तरह के सेंटरों की प्रदेश में संख्या दो हो जाएगी।

Exit mobile version