Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC का परीक्षा पेपर लीक होने पर युवाओं में आक्रोश, सड़कों पर उतर किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की उठाई मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में बीते रविवार को UKSSSC की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जिस पर उत्तराखंड में एक बार फिर बेरोजगार युवा आक्रोश के साथ सड़कों पर उतर गये है।

युवाओं में आक्रोश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेरोजगार संघ के बैनर तले सोमवार को हजारों की संख्या में युवा परेड ग्राउंड के पास इकट्ठा हुए। सोमवार को देहरादून में आज हजारों की संख्या में युवाओं ने पुलिस और आयोग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस मौके पर युवाओं ने रोष जताया कि पेपर शुरू होते ही आधे घंटे के बाद तीन पन्ने लीक हो गए और आयोग कह रहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ। छात्रों ने इसको लेकर सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Exit mobile version