Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युद्ध अभ्यास 2026: औली में भारत-अमेरिका सेना का ‘रूम-इंटरवेंशन’ ड्रिल, रोबोटिक डॉग और ड्रोन व‌ आतंकवाद से निपटने के लिए जवानों ने परखीं आधुनिक तकनीकें

चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चमोली जिले के औली स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच ‘युद्ध अभ्यास 2026’ का 22वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

किया संबोधित

यह ऐतिहासिक संयुक्त सैन्य अभ्यास एक साथ उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना की 14वीं इन्फैंट्री डिवीजन के मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन के कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने दोनों पक्षों के 600-600 जवानों के दलों को संबोधित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने आतंकवाद-रोधी अभियानों के तहत ‘बिल्डिंग-क्लियरेंस’ और ‘रूम-इंटरवेंशन’ का घातक संयुक्त अभ्यास किया। जिसमें आमने-सामने की मुठभेड़ जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस अभ्यास में अत्याधुनिक तकनीक और सैन्य कौशल का अनूठा तालमेल देखने को मिला। इसमें हमलावर दस्तों के साथ ड्रोन, रोबोटिक डॉग और खास तौर पर प्रशिक्षित श्वान दस्तों (स्निफर डॉग्स) का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने भारतीय उपकरणों का गहन निरीक्षण किया और भारतीय जवानों की युद्ध क्षमताओं को समझा।

Exit mobile version