Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां टोल प्लाजा मैनेजर पर लगे आरोप, महिलाओं के बारे में बोले‌ अपशब्द

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर से एक मामला सामने आया है। यहां कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले युवक ने मैनेजर द्वारा फ़ोन पर उसके गांव की महिलाओं के लिए अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इस संबंध कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र लेखराज ने कुंडा थाने में तहरीर सौंपी। जिसमें क्षबताया कि वह गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। उसको हालदुआ साहू बाबर खेड़ा मार्ग पर वेरिकेटिंग लगाकर बड़े वाहनों को रोकने का काम मैनेजर पंकज दुबे द्वारा दिया गया था। जिस पर वह काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वहां उसने लगभग 11 दिन काम भी किया। उसके बाद उसने एक दिन मैनेजर पंकज दुबे को फोन लगाया, तो वह अजीब अजीब बातें करने लगा। साथ ही गांव की महिलाओं के बारे में अपशब्द बोलने लगा। उसकी बातों को जब उसने गांव वालों को बताया तो गांव वाले काफी आक्रोशित हो गए। क्यों की टोल प्लाजा पर आसपास के गांव की महिलाएं भी काम करती हैं।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी टोल मैनेजर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version