Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां डीएम कार्यालय में तैनात युवक ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, लिखी यह बात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने कार्यालय में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

संदिग्ध परिस्थितियों में दी जान

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार, कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था। मृतक आश्रित के तौर पर वह विभाग में भर्ती हुआ था। बताया गया कि सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के बाद निकल गए थे, जबकि कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे। इस बीच कार्यालय के कमरा नंबर 222 में कमल ने अंदर से कुंडी बंद कर ली। जिसके बाद सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली। जिस पर तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

सुसाइड नोट में लिखी यह बात

जिसमें पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद ही जिम्मेदार है। किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version