Site icon Khabribox

37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 गोल्ड मेडल के साथ आठ मेडल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन है।

उत्तराखंड ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल

जिसमें उत्तराखंड ने दूसरा गोल्ड मेडल जीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को उत्तराखंड के एथलीट सूरज पंवार ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। सूरज पंवार ने 1 घंटे, 27 मिनट में 20 किलोमीटर की वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले शनिवार को भी उत्तराखंड के पेंचक सिलाट खिलाड़ी को गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेलों में अब उत्तराखंड के कुल 8 मेडल हो गए हैं।

Exit mobile version