Site icon Khabribox

37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन है।

जीता स्वर्ण पदक

जिसमें रुद्रपुर के निखिल भारती ने उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निखिल ने पेंचक सिलाट के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 41-29 के स्कोर शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Exit mobile version