Site icon Khabribox

उत्तराखंड की बेटी अनुष्का कपरूवाण का मिलिट्री नर्सिंग कोर में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन

ऋषिकेश के यमकेश्वर निवासी अनुष्का कपरूवाण मिलिट्री नर्सिंग कोर में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में और परिवार में खुशी का माहौल है।

क्षेत्र का नाम किया रोशन-

अनुष्का कपरूवाण मूलरूप से पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक के पट्टी तल्ला उदयपुर के आमड़ी गांव निवासी है। अभी उनका परिवार ऋषिकेश के मालवीय नगर में रहता है।

Exit mobile version