Site icon Khabribox

उत्तराखंड की बेटी का कमाल: सीबीएसई नार्थ जोन आर्चरी में जीते दो गोल्ड मेडल, अब ओलंपिक पर निशाना

उत्तराखंड: श्रीनगर गढ़वाल: बिजनौर में सीबीएसई नार्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें श्रीनगर गढ़वाल की प्रतिभावान युवा तीरंदाज सनाया (माही) भंडारी ने अंडर-14 वर्ग की सिंगल और डबल दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

​प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

​जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 600 खिलाड़ियों के बीच सनाया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें इंडियन राउंड (70 और 30 मीटर) में सनाया ने सटीक निशानेबाजी और अद्वितीय एकाग्रता का परिचय देते हुए दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।बालिका की इस ऐतिहासिक सफलता में उनके प्रशिक्षक प्रतिभा धामी और कुलदीप बिष्ट के कड़े प्रशिक्षण व सही मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे श्रीनगर गढ़वाल में खुशी की लहर है।

कहीं यह बात

“मेरा अंतिम लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। मैं इसी सपने को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हूँ।”
सनाया भंडारी (स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज)

Exit mobile version