उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड को उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सम्मानित किया गया है।
उत्तराखंड का प्रदर्शन
उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन में देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एजेएनआइएफएम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्यों की वित्तीय स्थिति को 23 मानकों पर परखा। इसमें उत्तराखंड ने राजकोषीय अनुशासन, संसाधन प्रबंधन और ऋण नियंत्रण में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें विशेष दर्जा प्राप्त हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने रिसोर्स मैनेजमेंट इंडेक्स में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश है। इसके अलावा
उत्तराखंड ने विशेष दर्जा प्राप्त राज्यों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
हासिल किया यह स्थान
📌रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रैंकिंग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन प्रतिष्ठित संस्था अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एजेएनआइएफएम) ने जारी की है।
ऋण प्रबंधन इंडेक्स में उत्तराखंड पांचवें स्थान पर है।
📌डेफिसिट मैनेजमेंट इंडेक्स यानी घाटा प्रबंधन में उत्तराखंड ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
📌कंपोजिट पब्लिक फाइनेंशियल परफॉर्मेंस इंडेक्स की ओवरऑल रैंकिंग में उत्तराखंड ने दूसरा स्थान हासिल किया है।