Site icon Khabribox

उत्तराखंड का मान, व्यापारियों की शान: हुकम सिंह कुंवर को मिला दर्जा राज्य मंत्री का सम्मान, हल्द्वानी में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

हल्द्वानी; देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर को उत्तराखंड सरकार में राज्य निर्माण आंदोलकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर आज 4 बजे प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम रखा गया है। इस शुभ अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड के समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण, समस्त सम्मानित राज्य आंदोलनकारी आमंत्रित किए गए हैं। जगमोहन चिलवाल प्रदेश प्रभारी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड व राजकुमार केसरवानी प्रदेश महामंत्री देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड ने यह जानकारी दी है।

Exit mobile version