Site icon Khabribox

उत्तराखंड में कुदरत का ‘सफेद’ कहर: केदारनाथ और बदरीनाथ में इतने फीट जमी बर्फ, 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मार्च के महीने में जजैसी कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। चारधाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

मौसम में बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है। भारी हिमपात के कारण चारधाम इस समय बर्फ से लकदक नजर आ रहे हैं। केदारनाथ धाम में लगभग 4 फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है और लगातार बर्फ गिर रही है। बदरीनाथ धाम में करीब 3 फीट तक बर्फ की चादर बिछ गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री में हर्षिल और खरसाली सहित इन धामों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी लगातार बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण मार्ग अभी भी अवरुद्ध है, जिसे सुचारू करने के लिए बीआरओ (BRO) की मशीनें तैनात हैं।

5 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और हिमस्खलन की चेतावनी

​राज्य आपदा परिचालन केन्द्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में भारी वर्षा और हिमपात के साथ की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Exit mobile version