Site icon Khabribox

उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून: राजधानी के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बुधवार को ‘द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर प्रेस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

सीएम ने किया शुभारंभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट की गेंद पर शॉट लगाकर औपचारिक रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।इस प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों में दून डेयरडेविल्स और दून सुपर जायंट्स ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं।

मैच राउंड-अप: पहले दिन के परिणाम

दून डेयरडेविल्स बनाम दून सुपर किंग्स

​पहले मुकाबले में दून डेयरडेविल्स ने एकतरफा जीत दर्ज की। जिसमें 20 ओवर में 165 रन बनाए। ठाकुर नेगी ने 74 रनों की धुआंधार पारी खेली और गेंदबाज़ी में 4 विकेट चटकाए। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। कप्तान विजय जोशी ने 22 और मनवर रावत ने 21 रन जोड़े। दून सुपर किंग्स की टीम मात्र 103 रनों पर सिमट गई। डेयरडेविल्स ने 62 रनों से मैच जीता।

दून कैपिटल्स बनाम दून सुपर जायंट्स

​दूसरे मैच में दून सुपर जायंट्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। सोबन सिंह गुसाईं ने शानदार 83 रन की पारी खेली और 14.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। साकेत पंत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (30 रन और 3 विकेट) के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, सीएयू के पूर्व सचिव महिम वर्मा, दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा और ब्यूरो चीफ रविंद्र बड़थ्वाल सहित खेल और प्रशासनिक जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Exit mobile version