Site icon Khabribox

उत्तरकाशी: गंगा और सहायक नदियों को स्वच्छ रखने के लिए एकजुट प्रयास बेहद जरूरी, सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से लगे रोक: डीएम

​उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक का आयोजन

इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
​बैठक के दौरान जिले की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और नदियों की निर्मलता बनाए रखने के लिए समिति सदस्यों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए। इस दौरान पूर्व बैठक के फैसलों की प्रगति समीक्षा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से गंगोत्री धाम को शेष भवनों को सीवर नेटवर्क से जोड़ना, जोशियाड़ा (वार्ड 8 व 9) एवं गंगोरी क्षेत्र को सीवर लाइन निर्माण कार्य, हर्षिल, झाला और मुखवा: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण के प्रस्तावों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

​पर्यटन व धाम क्षेत्रों में एंटी-लिटरिंग के तहत होगी कार्रवाई

डीएम ने पंचायतों व नगर निकायों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोकथाम लगाने के साथ-साथ धामों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नियमित निगरानी रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ एंटी-लिटरिंग नियमों के तहत चालान व कार्रवाई की जाए।
​इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित सभी निकाय क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, गीले व सूखे कचरे का सोर्स से ही पृथक्कीकरण (Segregation) तथा नदियों में गिरने वाले नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
​
रहें मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जय भारत सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन सिंहल, मानवेंद्र कफोला, ईओ शालिनी चित्रण, अनूप नौटियाल, लोकेंद्र बिष्ट समेत समिति के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version