Site icon Khabribox

उत्तरकाशी: जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में चलेगा ‘विशेष स्वच्छता अभियान-6’, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर रहेगा जोर

​उत्तरकाशी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तरकाशी जिले की सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य इकाइयों में 27 अक्टूबर को ‘विशेष स्वच्छता अभियान-6’ का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

दी यह जानकारी

यह अभियान अस्पतालों में कायाकल्प और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. श्याम विजय ने बताया कि ‘स्वच्छता सेवा संकल्प’ के अंतर्गत यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले भर में संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल जनपद के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसे लेकर सभी चिकित्सा इकाइयों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
​रहेगा विशेष फोकस

जिसमें अस्पतालों की ओपीडी, वार्ड, शौचालय, प्रतीक्षालय और पूरे परिसर की गहन सफाई की जाएगी, ताकि मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ माहौल मिल सके। चिकित्सा इकाइयों से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे का नियमों के अनुसार सुरक्षित निस्तारण और पृथक्करण की सघन जांच होगी। संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने के साथ ही परिसरों से कबाड़ व अनुपयोगी सामान हटाया जाएगा। पारदर्शिता और बेहतर निगरानी के लिए सफाई और आईईसी सामग्री बदलने से पहले और बाद की जियो-टैग तस्वीरें अनिवार्य रूप से ली जाएंगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरानी आईईसी सामग्री को हटाकर नई समरूप सामग्री लगाई जाएगी।
​

Exit mobile version