Site icon Khabribox

उत्तरकाशी: रामलीला मैदान में 1962 से चली आ रही परंपरा का भव्य आगाज, नई पीढ़ी को श्री राम के आदर्शों से जोड़ने की पहल

​उत्तरकाशी: काशी नगरी उत्तरकाशी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का भव्य मंचन शुरू हो गया है।

रामलीला का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर किया। उत्तरकाशी में रामलीला मंचन की यह गौरवशाली परंपरा वर्ष 1962 से लगातार चली आ रही है, जिसे स्थानीय नागरिक पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। मंचन के पहले दिन से ही रामलीला मैदान में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। अतिथियों ने आदर्श रामलीला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
​
रहे मौजूद

​वहीं शुभारंभ अवसर पर श्री आदर्श रामलीला समिति के जयेंद्र पंवार, रमेश चौहान, भूपेश कुड़ियाल सहित समिति के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु व दर्शक उपस्थित रहे।

Exit mobile version