Site icon Khabribox

उत्तरकाशी: टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जारी है बचाव अभियान, मशीन से लगातार आगे बढ़ रही ड्रिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल धंसने से उसमें 40 मजदूर फंसे हुए हैं। 12 नवंबर को यह हादसा हुआ।

रेस्क्यू अभियान जारी

जिसके बाद से बचाव अभियान जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यमुनोत्री हाइवे को जोड़ने वाली राडी के बीच सिलक्यारा टनल साइट पर नई जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन से काम जारी है। बताया गया है कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और एनडीआरएफ अमेरिकी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन से लगातार ड्रिल कर आगे बढ़ रही हैं। यह हाईपावर मशीन एक घंटे में पांच से छह मीटर तक ड्रिल कर रही है लेकिन डेढ़ घंटे में तीन मीटर पाइप ही मलबे में जा पा रहे हैं। बचाव अभियान जारी है।

बिगड़ रहीं तबियत

जिसमें उम्मीद है कि एक -दो दिनों में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा सकेगा। सूचना है कि कुछ श्रमिकों की तबीयत भी खराब हो रही है।

Exit mobile version