Site icon Khabribox

उत्तरकाशी छात्रसंघ चुनाव: ओम छात्र संगठन के चार प्रत्याशियों का नामांकन, वर्षा रावत कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध हुई निर्वाचित

उत्तरकाशी: छात्रसंघ चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच आज गुरूवार को ‘ओम छात्र संगठन’ ने उत्तरकाशी में अपनी ताकत दिखाई। संगठन की ओर से विभिन्न पदों के लिए चार प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे और समर्थकों की भारी मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल

इस नामांकन प्रक्रिया में संगठन को पहली बड़ी सफलता कोषाध्यक्ष पद पर मिली, जहां वर्षा रावत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। कोषाध्यक्ष पद पर वर्षा रावत के खिलाफ किसी भी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न करने के कारण उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
अन्य पदों पर इन प्रत्याशियों के नाम
• ​अध्यक्ष पद: अमित शाह
• ​कोषाध्यक्ष पद: वर्षा रावत (निर्विरोध निर्वाचित)
• ​सहसचिव पद: श्रुति पंवार
• ​विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (U.R.): आयुष पंवार

जताया आभार
​नामांकन प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय परिसर में ओम छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओम छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित समर्थकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version