Site icon Khabribox

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरकर भागीरथी नदी में समाई इनोवा कार, गुजरात के 3 श्रद्धालुओं समेत 4 की मौत, 2 लापता की तलाश जारी

​उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गुरूवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें गंगनानी और डबरानी के बीच यात्रियों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए भागीरथी नदी में जा समाई।

नदी में समाया वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग नदी के तेज बहाव में लापता हैं। दुर्घटना में एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एयर एम्बुलेंस (हेली सेवा) से हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, आज सुबह इनोवा कार (संख्या- UK 08 TA 6040) में गुजरात के 6 यात्री और चालक (कुल 7 लोग) सवार होकर गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। गंगनानी-डबरानी के समीप अचानक वाहन पर से चालक का नियंत्रण हट गया और कार सीधे गहरी खाई से होते हुए भागीरथी नदी में जा गिरी।

​हादसे में मृतकों का विवरण

1.  पटेल अशोकबेन (उम्र 49 वर्ष) – निवासी सूरत, गुजरात
2.  रुतिका अशोकभाई पटेल (उम्र 19 वर्ष) – निवासी सूरत, गुजरात
3. ​घनश्याम भाई सरवालिया (उम्र 32 वर्ष) – निवासी गुजरात
4. ​सुरेंद्र सिंह (चालक) – निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड
5.
​गंभीर रूप से घायल
• ​पटेल वेदांत अशोकभाई (उम्र 17 वर्ष) – निवासी सूरत, गुजरात (हालत गंभीर, हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया)
​लापता यात्री (सर्च अभियान जारी)

1.  पटेल सुधा बेन अशोकभाई (उम्र 45 वर्ष) – निवासी सूरत, गुजरात
2.  पटेल किरनबेन विशालभाई (उम्र 34 वर्ष) – निवासी सुरेंद्रनगर, गुजरात

​रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्य

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF, NDRF और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमों ने बेहद मुश्किल परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर घायल किशोर को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हेली सेवा से हायर सेंटर भेजा गया। टीमों ने मौके से चारों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। भागीरथी नदी के तेज बहाव में लापता दोनों महिलाओं की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।

Exit mobile version