उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 87 नए मामले सामने आए । इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 907 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 51 मरीजों ने कोरोना को मात दी है । आज एक मरीज की मौत भी हुई ।
कहां मिले कितने केस
नैनीताल 52, देहरादून में 26, हरिद्वार में दो, अल्मोड़ा, पौड़ी और टिहरी में एक-एक और पिथौरागढ़ में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं।