Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित प्राप्त सुझावों और समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज देहरादून में पूर्व में जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठकों में लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित प्राप्त सुझावों और समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की।

दिए ये निर्देश

मुख्य सचिव ने बागेश्वर के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई में अमीनों की शीघ्र तैनाती और चमोली में जोशीमठ-औली मोटर मार्ग का डामरीकरण तथा चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चंपावत में मानसून के दौरान मुख्य मार्ग के बंद होने पर सूखीडांग-डाडामिनार मार्ग को वैकल्पिक मोटर मार्ग के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

पर्वतीय जिलों में मल्टीलेवल और टनल पार्किंग की दिशा में तेजी से कार्य करने  के निर्देश दिए

उन्होंने सभी कार्यों के महत्व के अनुरूप उनका वर्गीकरण कर कार्यों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। पर्वतीय जिलों में मल्टीलेवल और टनल पार्किंग की दिशा में तेजी से कार्य करने  और शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों को भी तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version