यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है । बता दें कि आरोपी की परीक्षा में रैंक 163 आई थी ।
आरोपी की पहचान तुषार चौहान निवासी कासमपुर, थाना जसपुर उधमसिंह नगर के रूप में हुई
एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में एक और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है । आरोपी की पहचान तुषार चौहान निवासी कासमपुर, थाना जसपुर उधमसिंह नगर के रूप में हुई है। एसटीएफ की ओर से कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाए गए तुषार चौहान को कुछ साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखंड की ओर से दिसंबर 2021 में आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में तुषार की रैंक 163 आई थी ।
अन्य अभ्यर्थियों को भी नकल करवाई
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब तक 14 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । जिनमें से चार सरकारी कर्मचारी व तीन संविदा पर नौकरी करने वाले कर्मचारी हैं। जानकारी के अनुसार मनोज जोशी (कोर्ट कर्मचारी) ने तुषार चौहान को पेपर उपलब्ध करवाया और उसके साथ मिलकर रामनगर के रिजॉर्ट में परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र को 3-4 अन्य अभ्यार्थियों को भी पेपर हल करवाया । तुषार ने खुद भी नकल से परीक्षा पास की साथ ही अन्य अभ्यर्थियों को मनोज जोशी के साथ मिलकर नकल करवाई ।