Site icon Khabribox

उत्तराखंड :सहायक वन संरक्षक को किया गया निलंबित

उत्तराखंड में वन विभाग से जुड़ी ख़बर सामने आई है ।अनियमितताओं के चलते  वन विभाग के सहायक वन संरक्षक को निलंबित किया गया है  ।

प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने किया निलंबित

दून में तैनात सहायक वन संरक्षक तनुजा परिहार को अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है । बता दें कि दून में तैनात वन संरक्षक  तनुजा परिहार के खिलाफ वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनाती के दौरान अनियमितताएं के संबंध में दोषी पाए जाने पर तनुजा परिहार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून अटैच किया गया । उन पर वन विभाग रुद्रपुर में तैनाती के दौरान प्लांटेशन में गड़बड़ी समेत कई अनियमितताओं को लेकर आरोप लगे थे , जिसके बाद प्राथमिक जांच में तनुजा के खिलाफ दोष साबित हुआ और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है  । उसके बाद उन्हें निलंबित कर डीएफओ कार्यलय देहरादून में अटैच कर दिया गया है । वहीं प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने बताया कि तनुजा परिहार के खिलाफ शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी ।

Exit mobile version