Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मां बेटी की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने खुद को कोतवाली पहुंचकर किया सरेंडर

यहां मां बेटी की गला रेतकर हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया । डबल मर्डर से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।काशीपुर मोहल्ला अलीखां मां बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया ।

घर से 100 मीटर पहले धारदार हथियार लेकर पहुंचे युवक ने युवती की गला रेत कर हत्या कर दी

मोहल्ला अलीखां, इमली चौक निवासी रईस अहमद व उसका बेटा दुबई में रहते हैं। जबकि रईस की पत्नी 45 वर्षीय शबाना तथा बेटी 25 वर्षीय शिवा यहां रहते हैं। गुरुवार की सुबह शिवा कार सीख कर मुख्य सड़क से वापस घर लौट रही थी। घर से 100 मीटर पहले आपने धारदार हथियार लेकर पहुंचे युवक ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी शिवा के घर पहुंच गया और शबाना उर्फ ननिया की भी गला रेत कर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद मोहल्ले के ही सलमान ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

कहासुनी के बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया

अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि जो पता चला है कि आरोपी का शिवा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कहासुनी के बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। वही बताया बताया जा रहा है कि शिवा कुछ दिन पहले कहीं और रिश्ता हुआ था। इससे आरोपी नाराज था।

Exit mobile version