Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां जेल में 43 कैदीयों के कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसारते जा रहा है । अब हरिद्वार से खबर सामने आ रही है । यहां जेल में 43 कैदी के मिलने से हड़कंप मच गया ।

हेपेटाइटिस की जांच के लिए 2 दिन का शिविर लगाया गया था

हरिद्वार में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ।जिला कारागार में इस समय 1250 से ज्यादा पुरुष कैदी और 60 से अधिक महिला बंदी हैं । जानकारी के अनुसार जेल में हेपेटाइटिस की जांच के लिए 2 दिन का शिविर लगाया गया था । जिसमे उनकी जांच के दौरान सैंपल लिए गए थे और 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव निकले । जिसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है ।

Exit mobile version