Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, बमुश्किल बुझी आग

यहां फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण हड़कंप मच गया । अग्निशमन की तीन से चार गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया।

हरिद्वार सिडकुल स्थित एकम्स ड्रग्स वेंडर फैक्ट्री में लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार सिडकुल स्थित एकम्स ड्रग्स वेंडर फैक्ट्री मैक्सक्योर मे शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां कागजात रखने वाले सेक्शन में आग लगी थी देखते ही देखते आग ने विकराल धारण कर लिया।  आनन-फानन में कर्मचारियों से भरी फैक्ट्री को खाली कराया गया।अग्निशमन की तीन से चार गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फैक्ट्री में करीब 500 कर्मचारी काम कर रहे थे सब को सकुशल कंपनी से बाहर भेजा गया। वहीं बताया जा रहा है कि इस बीच कुछ कर्मचारी धुंए के कारण बेहोश हो गए जिन्हें उपचार के अस्पताल भेजा गया ।

Exit mobile version