Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सेना के जवानों पर गुलदार ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड में आदमखोर जंगली जानवरों के आतंक की चौतरफा खबरें हैं।  अब ड्यूटी से लौटने के समय सेना के जवान पर गुलदार ने हमला बोल दिया । फिलहाल सैनिक का उपचार सैनिक अस्पताल में किया जा रहा है ।

बाइक तेज दौड़ाई और गुलदार से दोनों की जान बचाई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 अक्तूबर की देर शाम करीब 7:45 बजे नायक ललित मोहन ( 33 ) पुत्र महेशानंद बाइक से अपने एक साथी के साथ जीआरआरसी लैंसडाउन में कंपनी रिपोर्टिंग ड्यूटी से लौट रहे थे। तभी गुलदार ने ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सैनिक पर झपट्टा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक सवार युवक ने बाइक तेज दौड़ाई और गुलदार से दोनों की जान बचाई। फिलहाल सैनिक का उपचार सैन्य चिकित्सालय में किया जा रहा है।

क्षेत्र में दहशत

वहीं गुलदार के आतंक से  क्षेत्र में दहशत बनी हुई है । वन विभाग और सेना के गश्ती दल ने क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है।

Exit mobile version