Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 22.25 करोड़ रुपए की लागत से चार धाम यात्रा के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का किया लोकपर्ण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपए की लागत से चार धाम यात्रा के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के साथ ही चन्द्रभागा नदी पर लगभग 4.71 करोड़ रुपए से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया।

व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने इस दौरान चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किए जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाएं। यात्रियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से यात्रा हेतु आए श्रद्धालुओं से बातचीत की एवं देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,  प्रेम चंद अग्रवाल, सासंद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर ऋषिकेश  अनीता मंमगाई, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, आईजी गढ़वाल  के. एस. नगन्याल आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version