Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने श्री राम कथा में किया प्रतिभाग कहा स्वामी रामभद्राचार्य महाराज जी के मुखारबिंद से कथा का वर्णन दार्शनिक एवम अतुलनीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित श्री राम कथा में प्रतिभाग करते हुए कथा व्यास पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराज जी के मुखारबिंद से कथा का वर्णन दार्शनिक एवं अतुलनीय

उन्होंने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज जी के मुखारबिंद से कथा का वर्णन दार्शनिक एवं अतुलनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पावन जीवन चरित्र समूची मानवता के लिए दिग्दर्शन है, प्रेरणा एवं प्रकाश है। स्वामी जी धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के माध्यम से दीन दुखियों, दिव्यांगों एवं विद्यार्थियों की सेवा करने के साथ शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे, इसके लिए राज्य में समान नागरिक संहिता हमारे राज्य की जरूरत थी। जिसके लिए कमेटी का गठन किया गया, कमेटी द्वारा जून तक इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया जायेगा। इसके पश्चात राज्य में इसे लागू किया जायेगा।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, मेयर  सुनील उनियाल गामा आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version