Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एनडीआरएफ के जवानों का सीएम ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे NDRF के जवानों का स्वागत किया।

एनडीआरएफ के सभी जवानों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन भी किया। मुख्यमंत्री ने NDRF के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो सबसे पहले SDRF के साथ NDRF को याद किया जाता है। राज्य में एन.डी.आर.एफ ने समय-समय पर आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर महानिदेशक एन.डी.आर.एफ अतुल कारवल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आईजी एस.डी.आर.एफ रिद्धिम अग्रवाल एवं एनडीआरएफ के पर्वतारोहण दल के जवान उपस्थित थे।

Exit mobile version