Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अवैध संबंधों के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

यहां पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । और साथ ही पति, देवर और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।

पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

हरिद्वार जिले के लस्कर क्षेत्र के सामने से एक मामला सामने आ रहा है यहां पर एक पति के सिर पर दूसरी महिला का प्‍यार इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था। जिसके चलते पति ने अपनी पत्नी की तार से गला घोटकर हत्या कर दी । इसके बात रविंद्र ने शुक्रवार रात अपने साले शिवकुमार को फोन कर काजल की तबीयत खराब होने की जानकारी दी और कहा कि वह उसे लक्सर के नर्सिंग होम ले जा रहे हैं। बालचंद अपने बेटे शिवकुमार, महीपाल, ब्रजपाल और मूलचंद को लेकर लक्सर के नर्सिंग होम पहुंचे।वहां पता चला कि काजल नर्सिंग होम आने से पहले ही मर चुकी थी। परिजन उसे वापस गांव ले गए हैं।

भाइयों ने दी पुलिस को सूचना

मायके वाले रामपुर रायघटी पहुंचे तो ससुरालियों ने बताया कि अचानक पेट के बल गिरने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने मायके वालों को विश्वास में लेकर दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।इसी बीच काजल के भाइयों ने शव के ऊपर डाला गया कपड़ा हटाया तो उन्हें गले पर कुछ निशान दिखाई दिए ।इसके बाद भाइयों ने काजल के कमरे का पलंग देखा, तो वहां एक खाने में तार भी रखा था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज ममगाईं पुलिस के साथ गांव पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने काजल के पति, ससुर और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी ।

Exit mobile version