Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवती ने शिक्षक से पहले फेसबुक के जरिए की दोस्ती, फिर वीडियो बनाकर की लूटपाट

पचपन वर्षीय शिक्षक से युवती ने पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती की और फिर उसे अपने जन्मदिन में घर बुलाकर उसके साथ वीडियो बनाकर शिक्षक से ₹30000 हड़प लिए और उसकी स्कूटी और मोबाइल भी लूट लिया ।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर के सुभाष नगर निवासी एक शिक्षक की दोस्ती फेसबुक के जरिए एक महिला से हुई। दोनों की मित्रता इतनी बढ़ गई कि उस युवती ने 55 वर्षीय शिक्षक को  अपने जन्मदिन पर घर बुलाया। जहां योजना के मुताबिक उसके पति समेत चार अन्य लोग भी पहुंच गए।  महिला के षड्यंत्र के तहत  दोनों आपत्तिजनक स्थिति में आ गए और तभी महिला के साथियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उसके मना करने पर चारों लोगों ने शिक्षक से दो लाख की डिमांड कर डाली जिस पर पेटीएम के द्वारा ₹30000 हड़प लिए और उसकी स्कूटी और मोबाइल भी लूट ली ।


चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

लुटने के बाद पूरी घटना की जानकारी  शिक्षक ने थाना आईटीआई पुलिस को दी। पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यह लोग उक्त शिक्षक को तयशुदा कार्यक्रम के साथ अपना शिकार बनाना चाहते थे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शिक्षक से लूटा गया मोबाइल फोन स्कूटी और ₹20000 की नकदी बरामद कर ली है ।

पकड़े हुए आरोपियों के नाम


पकड़े गए आरोपियों में अंकित सिंह निवासी लालपुर थाना कुंडा, तमन्ना पत्नी अंकित सिंह निवासी उपरोक्त, राम सैनी निवासी बाजपुर और सुमित कुमार निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

Exit mobile version