Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खाई में पलटकर नदी में गिरा वाहन, पति समेत दो की मौत, पत्नी घायल

यहां आज सुबह एक यूटिलिटी वाहन खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक परिवार के तीन लोग थे सवार

चकराता से विकासनगर के लिए जा रहा एक यूटिलिटी वाहन खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार सुबह सात बजे यूटिलिटी वाहन शम्भर क्वानू गांव से विकासनगर के लिए चली थी। यूटिलिटी वाहन में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। जहां रास्ते यूटिलिटी वाहन खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरा । आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया। जबकि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों व घायलों का विवरण

मृतकों में 48 वर्षीय पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह निवासी मैलोत क्वानू चकराता और 27 वर्षीय मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान 42 वर्षीय सामो देवी पत्नी पूरण सिंह के रूप में हुई है।

Exit mobile version