Site icon Khabribox

उत्तराखंड : गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने राज्य में तेरह जून तक किया येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज से 13 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, जबकि 11 जून को राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं 12 जून को राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति 13 जून को भी बनी रहेगी।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों पिथौरागढ़ उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

झोंकेदार और झक्कड़ हवाएं चलने ओलावृष्टि गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 जून से 13 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ झोंकेदार और झक्कड़ हवाएं चलने ओलावृष्टि गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है ।

Exit mobile version