Site icon Khabribox

उत्तराखंड:  सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे संग वीडियो वायरल करते ही युवक पहुंचा  14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे संग वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गलती का एहसास होने पर अब युवक द्वारा माफी भी मांगी जा रही है।

315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व मोबाइल के साथ दबोचा

जनपद के थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10/06/23 को सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे संग एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था।जिस पर हरिद्वार (सिडकुल) पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए अभियुक्त अरुण पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बाबरी थाना बाबरी जिला शामली उ0प्र0 हाल पता ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व मोबाइल के साथ दबोचा गया। गलती का एहसास होने पर अब माफी मांग रहा है।

Exit mobile version