Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

45 लाख रुपए की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गल्ला कारोबार में रकम लगाने की बात कहते हुए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया

   खरमासा कुण्डेश्वरी निवासी किरन रानी पत्नी स्व. सुभाष चन्द्र ढीगंरा ने वर्ष 2018 में गदरपुर के ग्राम बिशनपुर निवासी सुनित उर्फ सुमित वाधवा पुत्र  केदारनाथ वाधवा और उसके छोटे भाई आशीष वाधवा से परिचय था। दोनों भाई गदरपुर गल्ला मंडी में कमीशन एजेंट है। उन्होंने गल्ला कारोबार में रकम लगाने की बात कहते हुए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और उनसे 45 लाख रुपए कारोबार में लगवा दिए। लेकिन उसने रुपए वापस नहीं लौटाए।  रकम मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

वारंट के आधार पर गिरफ्तार

इस मामले में आशीष बाधवा फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार रात उसे न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version