Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां महिला समेत उसके दो पुत्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यहां एक महिला और उसके दो पुत्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानें पूरा मामला

घटना देहरादून की जस्सोवाला क्षेत्र की बताई जा रही है। इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है। वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उसने आनन-फानन में दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया। और इसके बाद वह स्तब्ध रह गया । उसने देखा कि उसकी पत्नी सरोजा (32) बेटा अंश पाल (12) और शिवापाल (8) एक कमरे में बेसुध स्थिति में बेहोश पड़े हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

Exit mobile version